फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-जालंधर हाईवे पर पुलिस वाहन में लगी आग, कर्मचारी बाल-बाल बचे

पठानकोट–जालंधर नेशनल हाईवे पर चक्की पुल के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस विभाग की नेशनल हाईवे पैट्रोलिंग गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना मंदिर के नजदीक हुई। वाहन में सवार चालक और अन्य कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एसएसएफ टीम ने स्थिति संभाली और ट्रैफिक को सुचारु कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तकनीकी कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें