पुलिस ने नशे के खिलाफ जंग मुहिम के तहत सब जेल फाजिल्का में तलाशी अभियान चलाया। नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत फाजिल्का जिले के एसएसपी गुरमीत सिंह द्वारा सब जेल फाजिल्का में अचानक चेकिंग की गई। इस दौरान एसएसपी फाजिल्का ने जेल अधिकारियों व कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जेल में किसी भी तरह के नशे या अवैध गतिविधियों को रोकने के सख्त निर्देश जारी किए। चेकिंग के दौरान कई कैदियों की विशेष तलाशी ली गई तथा जेल में उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि जेल के हालातों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा यदि कोई अवांछित गतिविधि या नशा सामग्री पाई जाती है तो इसकी तुरंत सूचना दी जाए तथा कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर डीएसपी लवदीप सिंह गिल, डीएसपी जेल आशु भट्टी, रीडर सुभाष चंद्र व पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।