फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा से 210 रुपये के लॉटरी टिकट पर निकला 3 लाख का इनाम

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 01 Dec 2025 03:43 PM IST

कहते हैं कि जब किस्मत देती है तो छप्पड़ फाड़ कर देती है। अक्सर ऐसा लॉटरी की टिकट के इनाम के रूप में होता है। ऐसा ही फगवाड़ा के बस अड्डे के बाहर लगे लॉटरी स्टॉल पर उस समय देखने को मिला जब गोराया निवासी सौरव का 210 रुपये की टिकट पर तीन लाख रुपये का इनाम निकला। फगवाड़ा बस स्टैंड पर लगे एक लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीदने के कुछ घंटों बाद, स्टॉल के मालिक रूप लाल ने खुद उसे फोन करके बताया कि उसकी 3 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। यह सुनकर सौरव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी के इस मौके पर सौरव तुरंत स्टॉल पर पहुंचा, जहां रूप लाल ने उसे 3 लाख रुपये का चेक दिया। स्टॉल पर लड्डू बांटे गए, लोगों ने उसे बधाई दी और पूरे शहर में सौरव की किस्मत की बाते गूंजने लगी। लॉटरी स्टॉल के मालिक रूप लाल ने कहा कि उनके स्टॉल से इतना बड़ा इनाम मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें