फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में सीवरेज जाम होने के चलते पूरे क्षेत्र में गंदगी का आलम है। लोग गंदगी से परेशान होकर एकजुट हुए और सड़कों पर उतरे। उन्होंने नगर कौंसिल के अधिकारियों और पार्षदों को फटकार लगाई। लोगों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में कोई भी विकास नहीं हुआ है ना ही उनकी कोई सुनवाई है। गुरुद्वारा और मंदिर के आगे इतनी गंदगी है कि लोगों को गंदगी में से होकर मंदिर और गुरुद्वारा में जाना पड़ता है । इसी बात को लेकर सोमवार को सभी लोग एक जुट होकर सड़कों पर उतरे हैं। नेताओं, नगर कौंसिल के पार्षदों व अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।