फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव वकील वाला में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। ये सीट हॉट सीट बनी हुई है। क्योंकि यहां पर मौजूदा आम आदमी पार्टी के एमएलए नरेश कटारिया का बेटा और पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह जीरा का रिश्तेदार चुनाव मैदान में खड़े हैं। इस गांव में लोग काफी उत्साह के साथ पोलिंग बूथ पर वोटिंग करने पहुंच रहे हैं।