फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा कोर्ट कांप्लेक्स में ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवा दिया गया। पुलिस टीमों की ओर से पूरे परिसर की गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी एसएचओ जसविंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। बार काउंसिल के प्रधान हरविंदर सिंह करवल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ईमेल आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।