पाकिस्तान की तरफ से बांध तोड़ कर पानी भारतीय गांव गट्टी राजोके व टेंडी वाला में प्रवेश हो गया है। पानी की रफ्तार तेज बताई जा रही है। उधर, गांव के ग्रामीणों ने अपना कीमती सामान व खान-पान की सामग्री संभालना शुरू कर दी है। सीमावर्ती गांव के लोगों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से आरजी बांध तोड़कर पानी हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव गट्टी राजोके व टेंडी वाला की तरफ प्रवेश हो गया है। पानी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अब पानी पूरे गांव में फैल सकता है क्योंकि यह पानी भारतीय खेतों में फैल गया है। खेतों में लगी फसल डूब चुकी है। सतलुज दरिया में भी जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। गांव टेंडी वाला की तरफ से पाकिस्तान की ओर से आ रहा पानी भी तबाही मचा रहा है। धीरे-धीरे पानी उनके खेतों की मिट्टी को काट रहा है। यहां पर मिट्टी के बैग नहीं लगाए गए तो हुसैनीवाला से सटे गांवों को पानी नुकसान पहुंचा सकता है। गांव के लोग इस पानी की रफ्तार को देखकर काफी भयभीत है । लोगों ने अपना कीमती सामान और खान-पान की सामग्री ऊंची जगह पर सुरक्षित रख ली है। पानी को देख ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से पानी भारतीय गांवू की तरफ प्रवेश होना शुरू हो चुका है।