फगवाड़ा में लगभग 20 दिन पहले एनएच ढाबे पर हुई चोरी ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है। यहाँ चोरी तो सोने के एक कड़े की हुई थी लेकिन पुलिस को इस मामले में दो कड़े बरामद हो गए हैं। जी हां, हुआ कुछ ऐसा कि शुक्रवार को फगवाड़ा के सैंट्रल टाऊन स्थित एनएच ढाबे में चोरी करते समय एक चोर मौके पर ही काबू कर लिया गया था। जब लोगों द्वारा चोर को पकड़ा गया था, तब मौके पर मीडिया द्वारा कवरेज की गई थी जिसमें पकड़े गए चोर ने कैमरे के सामने पूरी सच्चाई बताते हुए कहा था कि उसने ढाबे में कुछ दिन पहले भी चोरी की थी। उसने बताया था कि उस दिन चोरी के दौरान उसे एक सोने का कड़ा मिला था जिसे उसने फगवाड़ा के मोहल्ला गोविंदपुरा में स्कूल के नजदीक स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर 12,000 रुपए में बेच दिया था।