फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में दफ्तर कर्मचारी यूनियन की गेट रैली, रोष प्रदर्शन; कंप्यूटर बंद-कलम छोड़ हड़ताल जारी मांगें न मानी गईं तो संघर्ष और तेज करने की चेतावनी

साझा मुलाजिम मंच और पीएसएमयूएस के आह्वान पर डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन पठानकोट द्वारा गेट रैली करके पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी और रोष प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही समस्त डीसी दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा आज कंप्यूटर बंद और कलम छोड़ हड़ताल भी जारी रखी गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए अगले एक्शन के चलते डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन पठानकोट अगली रणनीति तय करेगी। यदि सरकार बनते हक नहीं देती है तो आने वाला समय सरकार के लिए मुश्किल होगा और संघर्ष और तेज किया जाएगा। सूबा बॉडी द्वारा जो भी आदेश आएंगे उनकी पालना डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन पठानकोट द्वारा की जाएगी। नेताओं ने कहा कि आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने मांग की कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के बनते हक तुरंत दिए जाएं अन्यथा आंदोलन और बढ़ाया जाएगा। इस मौके प्रधान जगदीप काटल, सुरजीत काटल, कवीराज - प्रधान ग्रामीण चौकी यूनियन, नीतिन डीपीआरओ ऑफिस, नीतीश भारद्वाज, मोहित, मनदीप, हरीश, मोहम्मद, रणवीक, सुखवंत, मनीषा मैडम, सुनीता, अंजू बाला, नीरज शर्मा, रिकी, धन्यवाद, बलजीत सिंह, सुखवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें