फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में बढ़ी एसआईआर बूथों की संख्या, कांग्रेस नेता ने दी जानकारी

कोटकपूरा में एसआईआर अभियान के तहत वर्ष 2026 की ड्राफ्ट वोटर सूचियां जारी कर दी गई हैं। कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या 167 से बढ़कर 179 हो गई है, जिसके चलते कई बूथों के नंबर बदले गए हैं। कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज अजयपाल सिंह संधू ने मतदाताओं से अपील की है कि उन्हें नए बूथ नंबरों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता और संबंधित बीएलओ वही हैं, केवल बूथ नंबर में बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि कोटकपूरा क्षेत्र का मतदाता अपना नया बूथ नंबर जानने के लिए उनके दफ्तर में संपर्क कर सकता हैं। उन्हें एक मिनट में संबंधित वोटर लिस्ट उपलब्ध करवाई जाएगी। संधू के अनुसार, कोटकपूरा में एसआईआर से पहले कुल 1,71,823 वोट थे। इनमें 11,736 मृतक अथवा शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के वोट तथा 9,919 अनमैप्ड वोट शामिल थे। अब एसआईआर के बाद कुल 1,50,168 वोट रह गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें