पंजाब सरकार की नशा मुक्त पंजाब मुहिम के तहत मोगा के निहाल सिंह पुलिस ने मंगलवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विशेष कासो अभियान चलाया। यह अभियान एसएचओ निहाल सिंह वाला पुरण सिंह की अगुवाई में चलाया गया। 50 पुलिसकर्मियों के साथ लेकर निहाल सिंह वाला सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कुछ गांव के ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली तथा कई संदिग्ध वाहनों की भी जांच की। एसएचओ ने कहा कि मोगा जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशा तस्करी या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत मोगा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।