फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर से शुरू हुआ नगर कीर्तन का पठानकोट में भव्य स्वागत

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Nov 2025 07:34 PM IST

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम के संबंध में श्रीनगर से 19 नवंबर को शुरू हुआ नगर कीर्तन वीरवार को पंजाब में प्रवेश कर गया। पठानकोट के माधोपुर हैड पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, जिला प्रशासन पठानकोट और संगत द्वारा फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के पंजाब में प्रवेश करने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी। इस दौरान निहंग सिंहों ने गतके के जौहर भी दिखाए। वहीं, डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी, एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों भी उपस्थित थे। माधोपुर से सुजानपुर, मलकपुर, छोटी नहर, टैंक चौक, बस अड्डा पठानकोट, लाइटों वाला चौक, मिशन चौक होते हुए नगर कीर्तन का श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल मिशन रोड पठानकोट में ठहराव किया। शुक्रवार सुबह श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल से चलकर सिंबल चौक, चक्की पुल, डमटाल, मीरथल, टोल प्लाजा मानसर होते हुए जिला होशियारपुर की सीमा में प्रवेश करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें