फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो तस्कर पकड़े

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 May 2025 01:13 PM IST

मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दो नशा तस्करों को दो किलोग्राम अफीम और एक वरना कार के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी डी सुखअमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ फतेहगढ़ पंचतूर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि गगनदीप सिंह (निवासी सैदेशाह वाला, जिला मोगा) और जसबंत सिंह (निवासी अमीर शाह वाला, जिला फिरोजपुर), जो कि अफीम की तस्करी करते हैं, सफेद रंग की वरना कार (नंबर PB-10-DJ-3431) में सवार होकर सैदेशाह वाला बस अड्डे के पास ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें