फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: पुलिस ने चोरी की चार बाइक समेत दो चोर किए गिरफ्तार

मोगा निहाल सिंह वाला पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ निहाल सिंह वाला, पुरण सिंह ने बताया कि बिलासपुर चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि लाभप्रीत सिंह निवासी माछीके और जगसीर सिंह निवासी भटिंडा चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने का काम करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव हिम्मतपुरा के पास नाकाबंदी की और चोरी की एक बाइक समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें