मोगा पुलिस ने गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में मोटरसाइकिल गली में खड़ी करने को लेकर हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को शिकायतकर्ता संदीप सिंह व उसके भाई बलजीत सिंह को गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के दौरान गंभीर चोटें आई थीं। दोनों को सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर बलजीत सिंह को मेडिसिटी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 28 सितंबर को बलजीत सिंह की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।