फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में विधायक नरेश कटारिया ने 70 लाख रुपये की लागत से शुरू होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत कराई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भगवंत मान की सरकार जीरा में जितने भी विकास कार्य होने वाले हैं, होने पूरा करवाएगी। सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया है। वादे के मुताबिक जीरा हलके में सभी विकास कार्य समय पर पूरा किए जाएंगे। इस मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।