फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के दौरान बाढ़ को लेकर बैठक, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पंजाब सरकार सतर्क

शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 03:26 PM IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मानसून के दौरान लोगों को बाढ़ को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क है तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रशासनिक मशीनरी ने सभी आवश्यक बाढ़-रोधी प्रबंध पहले ही पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज पटियाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बाढ़ से बचाव संबंधी तैयारियों की जानकारी दे रहे थे। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि घग्गर सहित बड़ी नदी और अन्य नदियों-नालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ड्रेनेज विभाग तथा जिला प्रशासन ने सभी बाढ़-रोधी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी नदी की सफाई, तटबंधों को मजबूत करने तथा उसकी जल वहन क्षमता बढ़ाने का कार्य भी किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्षा जनित बीमारियों तथा डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया, हेपेटाइटिस आदि से बचाव के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ ड्रेनेज, जल आपूर्ति, स्थानीय निकाय, पंचायत, शिक्षा विभाग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन, सामाजिक संस्थाओं तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। संभावित बाढ़ के दौरान होने वाली बीमारियों के उपचार हेतु 85 आवश्यक दवाओं की सूची तैयार कर सभी अस्पतालों में उपलब्ध करवाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें