फिरोजपुर में किसान जत्थेबंदियों की बिजली के चिप मीटरों को लेकर गुरुद्वारा रामलाल में बैठक हुई। इस मौके पर किसान नेता सुखविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार 31 अगस्त तक प्रत्येक घरों में चिप मीटर लगाने जा रही है। यह एक साजिश है, बिजली बोर्ड का पूर्ण तौर पर निजीकरण किया जा रहा है । यह निजीकरण किसान जत्थेबंदियां नहीं करने देगी। इसीलिए 14 जुलाई को पंजाब भर के बिजली विभागों के दफ्तरों के बाहर धरना देकर उच्च अधिकारियों को मांगपत्र सौंपे जाएंगे। इस मुद्दे को लेकर आज फिरोजपुर में बैठक की गई है।