पठानकोट के शहर के ढांगू रोड स्थित छोटी लाइन निकट एक मार्केट में दुकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग के पहुंचे कर्मचारी भी कई घंटे तक आग पर काबू नहीं पा सके।