फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में साइन बोर्ड लगाते समय करंट लगने से युवक की माैत

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 May 2025 02:56 PM IST

कपूरथला के सर्कुलर रोड पर औजला फाटक के पास एक किराना दुकान पर निजी कंपनी का बोर्ड लगाते समय लोहे का एंगल हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से एक युवक (22) की मौत होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोग जालंधर से किराना स्टोर पर एक निजी कंपनी का बोर्ड लगाने के लिए आए थे। जब उन्होंने दुकान के ऊपर बोर्ड लगाना शुरू किया तो दुकान के ऊपर से गुजर रही 11,000 केवी की हाई वोल्टेज तारों से लोहे का एंगल अचानक संपर्क में आ गया, जिसके कारण एक युवक जिसकी पहचान घनश्याम मिश्रा पुत्र राम नारायण निवासी लखनऊ हाल निवासी बिधिपुर जालंधर के रूप में हुई, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथियों द्वारा उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया, जहां आपातकालीन वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के साथी आशीष ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है तथा परिजनों व पुलिस को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें