फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में ग्रेनेड सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Updated Thu, 09 Apr 2026 09:20 AM IST

फिरोजपुर स्टेट स्पैशल सेल ने सरहद पार से आए ग्रेनेड आगे सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को काबू किया है। उल्लेखनीय है कि मार्च माह में काउंटर इंटेलीजेंस ने फिरोजपुर-फरीदकोट रोड़ से स्कूटी सवार दो आरोपियों को दो ग्रेनेड संग काबू किया था। ये लोग पंजाब में विस्फोट कर माहौल खराब करना चाहते थे। स्टेट स्पैशल सेल ने पकड़े जा चुके दो आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू व हरमंदर सिंह उर्फ निक्का की सूचना पर मुख्य आरोपी जोधा वासी तरनतारन को काबू किया है। जानकारों के मुताबिक जोधा के पास सरहद पार से ग्रेनेड पहुंचे थे। जोधा ने ही उक्त पकड़े जा चुके आरोपियों को दो ग्रेनेड दिए थे। इन्हीं ग्रेनेड से पंजाब में किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में विस्फोट कर अमन-शांति भंग करनी थी। स्टेट स्पैशल सेल ने जोधा को अदालत में पेश कर पूछताछ वास्ते रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में अहम खुलासे होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तस्करों को लालच देकर टिफिन बम और ग्रेनेड भेज कर पंजाब में विस्फोट करवा पंजाब की अमन-शांति भंग करवा रही है। फिरोजपुर के तस्करों को टिफिन बम भिजवा कर कुछेक साल पहले जलालाबाद की सब्जी मंडी में विस्फोट करवाया था। इसमें बम रखने वाला खुद मारा गया था, जबकि उसका साथी भाग गया था। बाद में पुलिस ने उसे काबू कर टिफिन बम भी बरामद किए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें