फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: फगवाड़ा के मंदिरों व शिवालयों में भगवान शिव का गुणगान

फगवाड़ा के सभी मंदिरों और शिवालयों में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। सुबह से ही सभी मंदिरों व शिवालयों में शिव लिंग पर जल अर्पित करने वालों की लंबी कतारें दिन भर लगी रहीं। इस दौरान भक्तों ने भोलेनाथ का गुणगान किया तथा बेलपत्र, फल, भांग, तथा धूप दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। फगवाड़ा के गाँव चक हकीम स्थित श्री कालीनाथ कलेश्वर महादेव सोमनाथ मंदिर में भी सुबह से ही भक्त भोलेनाथ का पूजन करने के लिए भक्ति भाव से कतार में खड़े रहे। मंदिर के पुजारी पंडित मनोज पाठक ने मंत्रोच्चारण कर सभी से पूजा करवाई और आरती गाई। इस अवसर पर सभी को भोलेनाथ का प्रसाद भी बांटा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें