फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के बाघापुराना पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन

Ankesh Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 04:53 PM IST

मोगा पुलिस द्वारा जिले में अपराध और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बाघापुराना पुलिस ने बाघापुराना सब डिविजन के गांव समालसर, रोडे, अलमवाला, बाघापुराना के विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन के तहत सघन चेकिंग की गई। इस अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। लगभग 100 पुलिस कर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया और कई वाहनों की तलाशी ली गई। डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की ओर से स्पष्ट संदेश हे नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे ऑपरेशन नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें