फिरोजपुर के गांव चुगते वाला( बस्ती अकलिया वाली) में दो परिवारों के बीच सात कनाल जमीन को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों ही परिवार रिश्तेदार हैं। पीड़ित सलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी मां के नाम पर सात कनाल जमीन है और उनकी जमीन पर उनके रिश्तेदारी में लगते भाई गुरप्रीत सिंह ने कब्जा किया हुआ है। वह अपनी जमीन का कब्जा लेने गए थे। जबकि दूसरी तरफ गुरप्रीत सिंह का कहना है कि उन्हें उनके दादा की तरफ से सात कनाल जमीन मिली है। जमीन का कब्जा उनके पास है। रजिस्ट्री भी है। जमीन पर उन्होंने खेती की हुई थी। आरोपियों ने ट्रैक्टर जोत कर सारी फसल नष्ट कर दी। उसके बाद सभी ने लाठियां से उन पर हमला कर दिया। उनके दो लोग जख्मी हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।