पंजाब के पठानकोट जिले में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। रणजीत सागर बांध परियोजना को जाने वाले प्रोजेक्ट रोड पर व्यू प्वाइंट के निकट और शाहपुरकंडी से धारकला को जोड़ने वाली सड़क पर भारी लैंडस्लाइडिंग के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।