फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष समिति ने पंजाब सरकार का जलाया पुतला, पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसानों और मजदूरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ और डॉ. गुरमेल सिंह फत्तेवाला ने कहा कि पंजाब सरकार सफाई सेवकों, बिजली कर्मचारियों और मनरेगा मजदूरों के शांतिपूर्ण आंदोलनों पर पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है, जिसकी किसान मजदूर संघर्ष समिति कड़ी निंदा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पटियाला में बिजली कर्मचारियों, फिर खन्ना में मनरेगा मजदूरों और अब बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई की गई। नेताओं ने मांग की कि आंदोलनरत सभी वर्गों की मांगें तुरंत मानी जाएं, लोगों पर पुलिस दमन बंद किया जाए तथा सरकार द्वारा लाई गई लैडपूलिग नीति को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर बड़ा संयुक्त आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें