फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में खैर माफिया ने वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में काटे पेड़

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 12 Oct 2025 04:34 PM IST

खैर माफिया ने शुक्रवार देर रात पठानकोट के कथलौर क्षेत्र में स्थित वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में खैर के कई पेड़ काट डाले। हालांकि माफिया के लोग सेंक्चुरी के कर्मचारियों को मौके पर आता देख काटे गए पेड़ों से भरी गाड़ी छोड़ भाग निकले। सेंक्चुरी के डीएफओ परमजीत सिंह ने बताया कि रात 2:30 बजे के करीब खैर माफिया के करीब पांच लोगों ने वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी कथलौर कोशल्या गांव बहादरपुर की तरफ खैर के पेड़ काटे। जब सेंक्चुरी की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी काटे पेड़ों से दली हिमाचल नंबर गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकले। कर्मचारियों ने मौके से खैर के 16 पेड़ों से भरी गाड़ी और दो आरे बरामद किए है। उन्होंने इसकी सूचना थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सेंक्चुरी के अधिकारी का कहना है कि उक्त लोग पठानकोट और जेएंडके के बॉर्डर निकट रहते हैं। उक्त लोग पठानकोट में सुनसान जगह पर पेड़ों की चोरी कर चुके हैं। यही नहीं उक्त माफिया के लोगों ने पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र नरोट जैमल सिंह में रेंज अधिकारी और अन्य जगह अधिकारियों व कर्मचारियों पर हमले किए थे लेकिन अभी तक पुलिस उक्त माफिया के लोग पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें