फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान करंट लगने से ममदोट के जवान हरमेश सिंह की मौत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के सीमावर्ती गांव राउके हिठाड़ (ममदोट) के 32 वर्षीय सैनिक हरमेश सिंह की पश्चिम बंगाल के पानागढ़ आर्मी सेंटर में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों के मुताबिक 17 जुलाई को ड्यूटी के दौरान हरमेश सिंह को करंट का जोरदार झटका लगा, जिसके बाद साथी जवानों ने उन्हें गंभीर हालत में पानागढ़ आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 19 जुलाई की रात करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। हरमेश सिंह करीब 12 वर्ष पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह इसी वर्ष मार्च में छुट्टी बिताकर अपने गांव से वापस ड्यूटी पर लौटे थे। उनके परिवार में पत्नी सीमा रानी, चार वर्षीय बेटा सिमरनप्रीत सिंह, तीन वर्षीय बेटी शहनशाह तथा बुजुर्ग माता-पिता हैं। सैनिक की पार्थिव देह 21 जुलाई की सुबह उनके पैतृक गांव राउके हिठाड़ पहुंचेगी। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें