फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2026 08:59 AM IST

मोगा में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी मोगा, एसडीएम मोगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी योगाभ्यास करने पहुंचे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, विभिन्न योग संस्थाओं के सदस्यों तथा आम जनता ने भी हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने योग के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और योग को जन-जन तक पहुंचाना था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें