पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उनके घरों के पास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पठानकोट शहर के चार मरला क्षेत्र में नव निर्मित 'आम आदमी क्लिनिक' का उद्घाटन पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने किया। मंत्री लालचंद ने कहा कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए इस क्लिनिक में योग्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की गई है। यहां मरीजों को मुफ्त जांच, आवश्यक दवाएं, 47 प्रकार के लैब टेस्ट और सैकड़ों प्रकार की जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।