फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में घर की छत गिरी, मलबे में दबे मां-बेटे की मौत

Nivedita Updated Tue, 14 Jul 2026 12:37 PM IST

बठिंडा के तलवंडी साबो में सोमवार देर रात कमरे की छत गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है।  जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो निवासी धर्म सिंह उर्फ काला का परिवार रात करीब 11 बजे घर के एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से धर्म सिंह की पत्नी वीरपाल कौर (40) और पुत्र अर्शदीप सिंह (14) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बठिंडा रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय धर्म सिंह कमरे के बाहर सो रहा था, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें