फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में भाजपा ने पाकिस्तान के खिलाफ जिलाधीश को साैंपा ज्ञापन

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 May 2025 01:18 PM IST

होशियारपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों ने भारत में गैरकानूनी ढंग से रह रहे पाकिस्तानियों को देश से बाहर भेजने के मुद्दे पर जिलाधीश आशिका जैन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और प्रदेश सचिव मीनू सेठी भी उपस्थित थे। ज्ञापन में मांग की गई कि पाकिस्तान के निवासियों को जारी किए जाने वाले सभी प्रकार के वीजा जारी किए जाने और उन्हें आगे बढ़ाए जाने पर तुरंत रोक लगाई जाए। इसके साथ ही वीजा अवधि पूर्ण होने के बाद भी भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें