बरनाला के गांव फतेहगढ़ छन्ना में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। करीब 25 लोगों ने गांव के मौजूदा पंचायत सदस्य के घर में तोड़फोड़ की और तीन लोगों को घायल कर दिया। मोटरसाइकिल घर के मुख्य द्वार से टकरा गई थी जिसके कारण विवाद बढ़ गया। घर में हमला करने आए मोटरसाइकिल सवारों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। हमले में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। धनौला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।