फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 01:32 PM IST

मोगा के बिजली घर के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिट्टी से भरी तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिप्पर एक्टिवा को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को समाज सेवा सोसाइटी की टीम ने मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मोगा मेडिसिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एएसआई मोकम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भेजा गया है। घायल की हालत नाज़ुक बनी हुई है। मृतक व्यक्ति का नाम बलविंदर सिंह हे जख्मी व्यक्ति का नाम हनी जो कि कुत्ते की डॉक्टर हे । बलबिंदर सिंह ने उसको साथ लेकर अपने घर जा रहे थे। टिप्पर के ड्राइवर मौके से फरार हो गया टिप्पर को कब्जे में ले लिया गया। परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें