वहीं पठानकोट में शनिवार रात के लगातार बारिश हो रही है। अमृतसर में भी कई जगह बरसात हो रही है। पठानकोट में भारी बारिश के वजह से नदियां उफान पर हैं। पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र में उज्ज दरिया और जलालिया दरिया के उफान पर होने के चलते गांव मंगाल को जोड़ने वाली सड़क टूटी है। पठानकोट के कंडी क्षेत्र में धार कलां के निकट फर्शी खड्ड में बाढ़ आ गई है। पहाड़ी क्षेत्र का पानी फर्शी खड्ड में आ रहा है, जिसका रौद्र रूप देख लोग दहशत में आ गए हैं।