फिरोजपुर में सेहत विभाग के मुलाजिमों ने अपनी मांगों के समर्थन में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सेहत सेवाएं बचाओ संघर्ष कमेटी के नेताओं का कहना है कि पंजाब सरकार पांच जिलों को का निजीकरण करने जा रही है। इससे लोगों की सेहत सुविधा खतरे में पड़ रही है। भगवंत मान ने सत्ता में आने से पहले लोगों को बढ़िया सेहत सुविधाएं देने का वादा किया था जो असमर्थ रही है । सरकार ने सेहत मुलाजिमों की पुरानी पेंशन स्कीम और अन्य मांगें भी पूरी नहीं की है।