फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकोदर दरबार पहुंचे हरियाणा के सीएम सैनी, बोले- पंजाब फिर बने देश का नंबर-1 राज्य

शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2026 06:45 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को नकोदर स्थित अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के तीन दिवसीय वार्षिक मेले के अंतिम दिन दरबार पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे उनके आगमन पर प्रबंधक कमेटी और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने दरबार में माथा टेककर देश और प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की। अपने संबोधन में नायब सैनी ने कहा कि जिस तरह हरियाणा लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, उसी तरह उनकी कामना है कि पंजाब भी एक बार फिर देश का नंबर-1 राज्य बने और पहले से अधिक तेज़ी से प्रगति करे। उन्होंने बापू लाल बादशाह जी की गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की भावना को प्रेरणादायी बताते हुए दरगाह की आध्यात्मिक महिमा का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों के प्रति अपनापन जताते हुए कहा कि यदि पंजाब के किसी व्यक्ति या हरियाणा में रहने वाले उनके रिश्तेदारों का कोई काम हो, तो वे बेझिझक उनसे संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक भाई के नाते उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम की सबसे खास बात तब रही जब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना पूरा संबोधन शुद्ध और सहज पंजाबी भाषा में दिया। उनकी पंजाबी सुनकर दरबार परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच संचालक ने भी उनकी भाषा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें सुनकर ऐसा लगा मानो वे हरियाणा नहीं, बल्कि पंजाब के ही मुख्यमंत्री हों।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें