फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए पुलिस ने लाखों की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट को एयरपोर्ट से पकड़ा

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने वाले ट्रैवल एजेंट को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया हुआ था। डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी करमजीत सिंह निवासी मत्तड़ उताड़ कनाडा से भारत लौट रहा था, इसी दौरान सीआईएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर जिला पुलिस फिरोजपुर को सूचित किया। करमजीत के रिश्तेदार गुरजंट सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज है। पीड़ित हरप्रीत कुमार निवासी रुकना बस्ती मोहनके हिठाड़ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वर्ष 2021 में वह कनाडा जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी पहचान करमजीत सिंह और गुरजंट सिंह से हुई, जो खुद को इमीग्रेशन एजेंट बताते थे। आरोप है कि दोनों ने उसे कनाडा भेजने का भरोसा दिलाकर उसके खाते से करीब 6 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। एक साल तक वीजा का इंतजार करने के बाद जब कोई प्रगति नहीं हुई तो हरप्रीत ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने उसे 2 लाख 50 हजार रुपये लौटा दिए, जबकि 3 लाख 50 हजार रुपये अभी भी बकाया रह गए। पुलिस ने आरोपी करमजीत के खिलाफ देशभर के रेलवे स्टेशनों पर लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच की जा रही है कि आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर और किन-किन लोगों से कितनी रकम ठगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें