प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट ने ग्रैंड पेरेंट्स-डे 2025 को उत्साह के साथ मनाया। जिसमें “परिवार की जड़ों को समर्पित” की थीम को आत्मसात किया गया। इस आयोजन में 2000 से अधिक माता-पिता और दादा-दादी/नाना-नानी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिससे यह वर्ष का सबसे हृदयस्पर्शी और यादगार कार्यक्रमों में से एक बन गया। प्री-नर्सरी से कक्षा छठी तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल निदेशक सनी महाजन, निदेशक ओशिन महाजन और प्राचार्य शुभ्रा रानी ने कहा कि ग्रैंड पेरेंट्स-डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन प्रेम, ज्ञान और संस्कारों की याद दिलाता है जो दादा-दादी/नाना-नानी आने वाली पीढ़ियों को सौंपते हैं। हम यह विश्वास रखते हैं कि बुजुर्गों को प्रेम, सम्मान और साथ मिलना चाहिए ना कि अलगाव या वृद्धाश्रमों का जीवन। परिवारिक बंधनों को सुदृढ़ रखना हर पीढ़ी की जिम्मेदारी है।