फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में शहीद सैनिक कुलदीप सिंह की याद में गेट, विधायक ने रखा नींव पत्थर

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव लोहका कलां में शहीद फौजी कुलदीप सिंह की यादगार में बनाए जा रहे गेट का नींव पत्थर विधायक नरेश कटारिया ने रखा। इस मौके पर नरेश कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवत मान ने उक्त गांव में फौजी की याद में गेट बनाने का वादा किया था जो आज पूरा किया जा रहा है। विधायक ने कहा जब फौजी कुलदीप सिंह शहीद हुआ था तो पंजाब सरकार ने एक करोड़ रुपये परिवार को देने का वादा किया था जो 24 घंटे के भीतर परिवार को उक्त धनराशि दी गई थी। अब इस गेट को बनाने का वादा भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरा किया है। विधायक ने कहा कि उक्त गांव में स्टेडियम और मोहल्ला क्लीनिक बनाने का वादा किया गया था। उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर शहीद फौजी कुलदीप सिंह का भाई रणजीत सिंह और उसका परिवार उपस्थित था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें