फिरोजपुर के डीएफएससी जितिन वर्मा ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की स्थिति का रिव्यू करने के लिए एलपीजी गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर सप्लाई की स्थिति का रिव्यू किया है। गैस सिलेंडर के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की सप्लाई आसानी से जारी है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।