फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा सिटी साउथ पुलिस ने लूट और मारपीट मामले में चार आरोपी किए गिरफ्तार, तेजधार हथियार किए बरामद

शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 06:57 PM IST

मोगा सिटी साउथ पुलिस ने शहर में लूट और मारपीट की वारदातों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेजधार हथियार) बरामद किए हैं। इस संबंध में डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई को थाना सिटी साउथ में लड़ाई-झगड़े और लूटपाट से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तलवार और कापे बरामद किए गए। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किसी अन्य आपराधिक वारदात में भी शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें