फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: जंगलात वर्कर यूनियन ने रेंज अधिकारी पर लगाए घपलेबाजी के आरोप

Ankesh Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 05:57 PM IST

जंगलात वर्कर यूनियन पठानकोट के सदस्यों ने बैठक श्री बारठ साहिब निकट राकेश कुमार की अध्यक्षता में की गई। जिसमें यूनियन के सलाहकार रतन सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। मीटिंग में आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पंजाब अध्यक्ष रतन सिंह हल्ला, चेयरमैन दया राम व अन्य वर्करों ने कहा कि वर्ष 2025-26 में 90 हेक्टेयर प्लांटेशन का काम रेंज पठानकोट को पंजाब सरकार द्वारा देते हुए बनता फंड भी साथ मुहैया करवाया। लेकिन, रेंज आफिसर पठानकोट वरिंदरजीत सिंह द्वारा उस फंड को सेविंग का हिस्सा बनाने के लिए उसके समक्ष नरेगा के प्रोजेक्ट सुजानपुर और अलग-अलग बीटों में पास करवाए और यह प्लांटेशन का काम काम नरेगा लेबर से करवाया गया। जबकि यह काम पंजाब सरकार की स्कीमों तहत मिला था। उनका आरोप है कि वन रेंज अधिकारी द्वारा नरेगा की लेबर से काम 25 दिन करवाया गया और पैसे उनको 10 दिनों के दिए गए। वहीं, वन रेंज अधिकारी ने बाकी के पैसे कुछ अपने चहेतों और कुछ अन्य लोगों के बैंक खातों में डलवाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें