फिरोजपुर हॉकी अकादमी के सदस्यों ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रशमीन कौर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्टेडियम में सम्मानित किया। एकेडमी के सदस्यों ने कहा कि रशमीन ने हाकी में अच्छा प्रदर्शन कर फिरोजपुर व पंजाब के साथ भारत का नाम रौशन किया है। आगामी हाकी विश्व कप हमारी हाकी टीम जीत कर लाएं।