फिरोजपुर में जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर व वकीलों ने एलएडीसी को लेकर रोष प्रदर्शन किया। वकीलों ने बाबा शेरशाह वली चौंक पर धरना देकर नारेबाजी की। वकीलों की मांग है कि एलएडीसी (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) नीति को वापस लें। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे काम नहीं करेंगे।