एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने तीन तस्करों को काबू किया है। तलाशी लेने पर एक किलो 904 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। एएनटीएफ ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएनटीएफ के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह के मुताबिक बीएसएफ के साथ मिल कर तीन तस्कर काबू किए हैं। जो पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। संयुक्त टीम ने आरोपी योगराज सिंह वासी पछाड़ियां, नवप्रीत सिंह व बलजिंदर सिंह वासी अमृतसर को काबू किया। इनके पास से एक किलो 904 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ दौरान उक्त आरोपियों ने बताया कि पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क कर ड्रोन के जरिए गांव पछाड़ियां के खेतों में हेरोइन की खेप मंगवाते थे। एएनटीएफ की टीम इनके नेटवर्क की छानबीन में जुटी है।