फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा मंडी में धान की फसल के सैंपल की जांच करने पहुंची एफसीआई की टीम

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 01:21 PM IST

मोगा मंडी में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की टीम ने धान की फसलों के सैंपल की जांच की। टीम ने मंडी में पहुंचे विभिन्न किसानों से धान के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की और खरीद प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, पंजाब में हाल ही में हुई बारिश और बाढ़ के कारण धान की फसल पर हल्दी रोग और दाने के अधूरे पकने जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने पूरे पंजाब की मंडियों से धान के सैंपल लेकर जांच शुरू की है ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो। टीम के अधिकारियों ने मंडी कमेटी के सदस्यों, आढ़तियों और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर फसल की गुणवत्ता, तौल और भुगतान प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और मंडी में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी। इस मौके पर मंडी बोर्ड, कृषि विभाग और फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मोगा मंडी में आए फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की अधिकारी पुनीत ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से एक टीम पंजाब में भेजी गई है, ताकि बारिश और बाढ़ के कारण हुई फसलों के नुकसान का आकलन किया जा सके। इस टीम ने मोगा मंडी से भी धान के सैंपल लिए हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे भेजी जाएगी। अधिकारी के अनुसार, रिपोर्ट लगभग एक महीने के अंदर तैयार हो जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें