फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट के गांव संधवां में विधानसभा स्पीकर के निवास पर किसानों का धरना, तीसरे दिन भी डटे रहे किसान

फरीदकोट के गांव संधवां में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के नेतृत्व में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के निवास के बाहर किसानों का पक्का मोर्चा शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने में फरीदकोट समेत आसपास के जिलों से पहुंचे किसानों ने भी भाग लिया। किसान कर्ज माफी, शंभू-खनौरी बॉर्डर आंदोलन के दौरान हुए नुकसान का मुआवजा और लैंड मॉर्गेज बैंकों पर किसानों के शोषण समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि कर्ज से परेशान गांव हरीनौ के दो किसान भाइयों ने कुछ माह पहले ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन परिवार को सहायता देने के आश्वासन पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नेताओं ने आरोप लगाया कि खाली चेकों के कथित दुरुपयोग से किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक मोर्चा जारी रहेगा। सुनवाई न होने पर रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें