फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगजीत डल्लेवाल घर में नजरबंद: किसान संगठनों ने छह मई को शंभू थाने का करना था घेराव, सुबह ही पहुंची पुलिस

फरीदकोट में जिला पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल को सोमवार सुबह उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। यह कदम संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा छह मई को शंभू थाने के घेराव की योजना के मद्देनजर उठाया गया।  शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान मोर्चा समाप्त करवाने के दौरान किसानों की ट्रालियां और अन्य सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन अधिकतर किसानों को अभी तक उनका सामान वापस नहीं मिला है। इसी मुद्दे पर किसान मोर्चा ने थाने का घेराव करने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें