फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट जिला पुलिस ने हॉट स्पॉट बस्तियों में चलाया सर्च ऑपरेशन

फरीदकोट जिला पुलिस ने ऑपरेशन कासो के तहत नशे के हॉट स्पॉट माने जाने वाले इलाकों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नशे के गौरख धंधे से जुड़े संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली और कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देश पर फरीदकोट,कोटकपूरा व जैतो सब डिवीजन में डीएसपी व एसएचओ स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने नशे की हॉट स्पॉट बस्तियों में दबिश दी और नशा तस्करी में लिप्त रहे लोगों के घरों की तलाशी ली गई। फरीदकोट के अंबेडकर नगर,बाजीगर बस्ती,जोतराम कालोनी के अलावा कोटकपूरा की इंदिरा कालोनी,जैतो चुंगी समेत जैतो के छज्जघड़ा मोहल्ले में सर्च की गई। फरीदकोट में सर्च का नेतृत्व करते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले भर में नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कई बड़े नशा तस्करों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। कुछ तस्कर जमानत या पैरोल पर बाहर आकर फिर से नशे के धंधे में शामिल हो जाते हैं, जिन पर सख्ती करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें